देहरादून। थाना कैंट पर सूचना प्राप्त हुई कि सीएम आवास के पास चलती बस के ऊपर पेड़ गिर गया है । उपरोक्त सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल य, फायर ब्रिगेड व कैंट क्षेत्र से सेना के जवान मौके पर पहुँचे। पुलिस और सेना के जवानों द्वारा मिलकर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। उक्त घटना में बस में करीब 40 सवारियाँ बैठी जिन्हे सकुशल बाहर निकाला गया। आस पास के लोगों द्वारा बताया गया कि परेड ग्राउंड से हाथीबड़कला होकर घंघोड़ा जाने वाली बस जैसे ही सीएम आवास के समीप पहुंची अचानक ऊपर से पेड़ बस के ऊपर गिर गया। इस दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। पेड गिरने के दौरान सडक पर ट्रैफिक व्यवस्था को मौके पर पुलिस बल द्वारा सुचारू रूप से चलाया गया। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।


Post A Comment: