14 मई से गायब युवती की पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
ऋषिकेश,18मई जनपद पौड़ी गढ़वाल के तौली गांव से ऋषिकेश अपने चाचा के यहां रह रही बीए की छात्रा के अचानक लापता हो जाने के बाद थाना मुनी की रेती  मे  गुमशुदगी दर्ज करवा दी है।  पुलिस के अनुसार ग्राम तौली नीलकंठ जनपद पौड़ी   गढ़वाल निवासी बी ए की छात्रा जो कि ऋषिकेश में पेपर देने  आई थी और वह ढाल वाला निवासी अपने चाचा के यहां रह रही थी  जिसे उसका चाचा अपने वहांन से विगत 14मई  को पेपर दिलाने के लिए अपने साथ ले गया था लेकिन पेपर देने के बाद  वह घर नहीं लौटी तो उसकी सूचना उसके पिता द्वारा थाना मुनी की रेती  मे उसकी गुम शुदगी दर्ज करवाई गई जिसे पुलिस ने  गम्भीरता से लेते हुए जांच प्रारम्भ कर दी है।

Post A Comment: