मुख्य आयकर आयुक्त पी के गुप्ता ने किया परमार्थ गंगा आरती में सहभाग
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पी के गुप्ता को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया अभिनन्दन
भावी पीढ़ी को प्रकृति प्रेम, प्रकृति संरक्षण और प्रकृति से अटूट संबंध का प्रशिक्षण देना नितांत आवश्यक  -स्वामी चिदानन्द सरस्वती
पर्यावरण संरक्षण हेतु ’’हरित कर’’ पर हुई विस्तृत चर्चा
ऋषिकेश, 18 मई। परमार्थ निकेतन पहुंचे मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून  पीके गुप्ता । उन्होने सपरिवार परमार्थ निकेेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पी के गुप्ता जी से ’’हरित कर’’ के विषय में चर्चा की और कहा कि भारत नये दौर से गुजर रहा है आर्थिक विकास, शिक्षा, मानव विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। इस विकास और निर्माण की दौड़ में प्रकृति और पर्यावरण का बेहिसाब दोहन किया जा रहा है अतः प्राकृतिक सौन्दर्य को बचाये रखने के लिये ’’हरित कर’’ लगाया जाना आवश्यक है। आज मानव भौतिकवाद की अंधी दौड़ में भौतिक सुखों की ओर भागता जा रहा है अतः उसे प्रकृति सौन्दर्यानुभूति; प्रकृति प्रेम; प्रकृति के  प्रति संवेदना से परिपूर्ण करने के लिये कुछ ठोस निर्णय लेने की आवश्कता है।
स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी प्रकृति से दूर भौतिक परिवेश की ओर बढ़ रही है जिससे जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, निर्वनीकरण, भू-क्षरण, जल की बर्बादी आदि समस्यायें बढती जा रही है। ये समस्यायें कोई एक दिन की उपज नहीं है इसके पीछे मानव उतरदायी है इसलिये भावी पीढ़ी को प्रकृति प्रेम, प्रकृति संरक्षण और प्रकृति से अटूट संबंध बनाने के लिये प्रोत्साहित करना जरूरी है।
श्री पी के गुप्ता जी ने पूज्य स्वामी जी महाराज के साथ हुई चर्चा को यादगार बताते हुये कहा कि ’’हरित टैक्स’’ पर्यावरण संरक्षण के लिये परिवर्तनकारी निर्णय साबित हो सकता है। उन्होेने कहा कि प्राकृतिक सौन्दर्य को सुरक्षित रखने के लिये तथा हरित, सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण के विकास के लिये कुछ कठोर कानून बनाना आवश्यक है। उन्होेने कहा कि लोगो को यह ध्यान रखना चाहिये कि जहां पर हम अपनी खुशियों के लिये जा रहे है वहां पर कुछ ऐसा न करें जिससे प्रकृति को नुकसान हो, आज समाज को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है।’’
 परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की दिव्य गंगा आरती में श्री पीके गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून और श्रीमती गुप्ता जी ने सहभाग किया। पूज्य स्वामी जी महाराज ने आरती में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया।

Post A Comment: