टनकपुर। शुक्रवार सुबह टनकपुर में बड़ा हादसा हुआ है। पूर्णागिरी मंदिर जा रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के एक जत्थे पर डंपर चढ़ गया। हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 19 घायल हैं।
टनकपुर बिचई सेलटैक्स ऑफिस के पास मां पूर्णगिरी के दर्शन को जा रहे डोले के श्रद्धालुओं को टिप्पर ने कुचल दिया। हादसे में छह लोगों में मौके पर ही मौत हो गई और बाद में पांच अन्य की मौत की खबर आई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार करीब दर्जन भर श्रद्धालु घायल श्रद्धालुओं का इलाज सीएचसी टनकपुर में चल रहा है और गंभीर हालत में 8 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुँची सेना और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे और घायलों को रेस्क्यू कर सबसे पहले टनकपुर सीएचसी पहुंचाया था।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 250 लोगों के इस जत्थे में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के बरेली के थे, जो बुधवार को पैदल ही बरेली से पूर्णादेवी मंदिर के लिए निकले थे। गुरूवार रात को चकरपुर में कुछ देर विश्राम करने के बाद ये लोग रात करीब सवा दो बजे मंदिर के लिए निकल पड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार-पांच बजे यह हादसा हुआ। यह भी बताया जा रहा है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि दो डंपर सड़क पर रेस लगा रहे थे। हादसे के बाद दूसरा डंपर आगे जाने के बजाय वापस लौट गया।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम
वीर सिंह पुत्र अंगद लाल, उम्र- 18 वर्ष, निवासी उकेलापुर बहेड़ी (उत्तर प्रदेश)
सोनू पुत्र माखन लाल, उम्र- 16 वर्ष, निवासी नवाबगंज बरेली (उत्तर प्रदेश)
विशाल, उम्र- 17 वर्ष, निवासी चैहालपुर थाना हाफिजगंज (उत्तर प्रदेश)
राजकुमार पुत्र नन्हे सिंह, उम्र- 16 वर्ष, निवासी बुखारपुर नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)
दीनदयाल पुत्र फोथी राम, उम्र- 35 वर्ष, निवासी बुखारपुर नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)
माखन पुत्र गेदन लाल, उम्र-12 वर्ष , निवासी बुखारपुर नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)
केशर सिंह पुत्र रूपचरण, उम्र-16 वर्ष, निवासी बहेड़ी (उत्तर प्रदेश)
राम स्वरूप पुत्र नाथू लाल, उम्र- 45 वर्ष निवासी बुखारपुर नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)
सोहन लाल पुत्र नाथू लाल, उम्र- 40 वर्ष निवासी बुखारपुर नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)
बाबू पुत्र माखन, उम्र 12 वर्ष, निवासी बुखारपुर थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)
कमल पुत्र उदय सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुखारपुर थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)

Post A Comment: