ऋषिकेश ,23मई। बवाणी के प्रधान ने शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत बीच कैंपो और रिसॉर्ट्स के संचालकों पर देर रात तक डीजे बजाने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग थाना प्रभारीरी मुनी की रेती सै की है।बुुुवाार को ःः ग्राम प्रधान हुकुम भंडारी ने प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी से मुलाकात की। उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और अवगत कराया कि शिवपुरी क्षेत्र में बीच कैंपो व रिसॉर्ट्स के संचालक लक देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजा रहे है। इससे क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। हो हल्ले से ग्रामीण परेशान हैं और वन्य जीव प्राणी भी डीजे की तेज आवाज से भयभीत होकर जंगलों से बाहर निकल रहे हैं। इससे ग्रामीणों को जान माल का खतरा भी बना है। ग्राम प्रधान ने जनहित में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सकलानी ने बताया कि बीच कैंपों और रिसॉर्ट्स में डीजे बजाने पर पहले से ही पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। इस बाबत बीते सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर संचालकों को फटकार भी लगाई है। फिर भी पुलिस औचक निरीक्षण करके ऐसे संचालकों को पकड़ेगी जो नियमों के खिलाफ डीजे बजा रहे हैं। उनका चालान कर जुर्माना वसूलेगी।  

Post A Comment: