देहरादून। उत्तराखण्ड मौसम विभाग की तूफान आने की चेतावनी का अलर्ट जारी करने के बाद पूरे प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को बन्द करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। साथ ही सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को हर स्थिति में तैयार रहने के आदेश जारी किये हैं। चेतावनी के चलते कमिश्न गढ़वाल व सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा है कि हमने सभी जिलाधिकारी को स्थिति को देखते हुए अपने स्तर से निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी सर्तक रहने को कहा गया है। 
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा राज्य के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में अगले 48 घंटे में तेज आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
 उक्त चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन ने जनपद में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीयध् गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 मई 2018 को अवकाश घोषित किया है। उन्होने  मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को  समस्त  शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। 

Post A Comment: