चार धाम यात्रा शुरू होते नगर में बिकने लगे नकली पेय पदार्थ
. खाद्य विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
ऋषिकेश,07 मई। चारधाम यात्रा शुरू होते नगर में ठंडे नकली पेय पदार्थों की बिक्री शुरू हो गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर से पूरी तरह मुंह फेरे है  ज्ञात रहे कि  संंयुक्त  बस स्टैंड से रामझुला पैदल मार्ग पर जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थों की ठेलियों पर रंग बिरंंगी बोतलें सजी मिल जाएगी ।जहाँ सील बंद पानी की बोतलें ₹20 से ₹50 तक में बेची जा रही हैं जिन पर स्वास्थ्य विभाग व खाद्य विभाग का कोई नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है कई बार तो पानी की बोतल पर छपे दरों को लेकर दुकानदारों से ग्राहकों के बीच विवाद भी होता रहता है कई बार यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है जहां आपसी समझौते के बाद मामले को समाप्त किया गया सोमवार को राम झुला मार्ग पर पेय पदार्थ की बोतल को लेकर हुए विवाद में भी मामला थाने पहुंचा जहां आपसी समझौते के बाद मामले को सुलझाया गया और दुकानदार ने माफी मांग कर अपना पीछा छुड़ाया खाद्य पूर्ति निरीक्षक संजय तिवारी से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शीघ्र छापेमारी की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है पिछले दिनों भी सयुंक्त रोटेशन बस अड्डे पर कुछ दुकानदारों के यहां छापेमारी की गई थी जिनके सैंपल लेबोरेटरी में जांच हेतु भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Post A Comment: