नैनीताल: हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर खार्इ में गिरने लगी। गनीमत रही कि खार्इ में पूरी तरह से गिरने के बजाय बस पेड़ पर अटक गर्इ और बड़ा हदसा होने से टल गया।   
घटना शाम करीब पांच बजे की है। नैनीताल से करीब करीब 15 किमी दूर ज्योलिकोट हल्द्वानी-मार्ग पर हलद्वानी की ओर जा रही रोडवेज बस एक नंबर बैंड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई में गिरने लगी। तभी सामने से पेड़ ने बस को खार्इ में गिरने से रोक लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गर्इ। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
वहीं, बस सवार सभी यात्रियों की जान आफत में थी। वे मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 35 यात्री बाल-बाल बच गए।
वहीं, सूचना पर विधायक संजीव आर्य, एडीएम हरबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को चोट आई है और उन्हें बस से हल्द्वानी के लिए भेजा गया है।

Post A Comment: