ऋषिकेश: हिंदी और गुजराती फिल्मों सहित कई धारावाहिक में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री फाल्गुनी रजानी ने शुक्रवार को शत्रुघ्न घाट पर गंगा आरती की। वहीं, कानपुर निवासी भजन और सूफी गायिका समरजीत रंधावा ने अपने भजनों का फिल्मांकन कराया।
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में अभिनेत्री फागुनी रजानी ने शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में गंगा आरती के साथ भजन कीर्तन किए। फिल्म और धारावाहिक अदाकारा फाल्गुनी को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग उनसे मिलने को उत्सुक नजर आए। 
फाल्गुनी रजानी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं, में गुलफाम कली का किरदार निभा रहीं हैं। साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस गोडबोले और सीआइडी धारावाहिक में अभिनय करने के साथ गुजराती और हिंदी फिल्मों में सह अभिनेत्री रह चुकी हैं
फागुनी ने बताया कि वह लंबे समय से ऋषिकेश गंगा दर्शन का कार्यक्रम बना रहीं थीं। शुक्रवार की सुबह उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई थी। मगर, शाम को वह साढ़े पांच बजे फ्लाइट से यहां पहुंची थीं। कहा कि गंगा का सानिध्य पाकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझती हैं।
भजनों से दूर होगा संगीत का प्रदूषण: रंधावा
कानपुर निवासी भजन और सूफी गायिका समरजीत रंधावा उत्तराखंड में अपने भजनों का फिल्मांकन करा रही हैं। तीर्थ नगरी में फिल्माया गया उनका एक भजन अगले सप्ताह रिलीज होगा।

Post A Comment: