ऋषिकेश,07जून। ऋषिकेश गुरुद्वारे से हेमकुंड साहिब के दर्शन करने जा रही एक कार शिवपुरी में सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें 4 महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिस में कुल 5 लोग सवार थे ।जिसे घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार, गुरु राम दास नगर अलीगढ़ निवासी कमलजीत सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा उसकी पत्नी मनजीत सिंह उम्र 37 वर्ष पत्नी कमलजीत बेटी बानी 12 वर्ष बेटा सिमरन सिंह तथा भांजी जसमीत कौर रामपाल सिंह जो कि बुधवार को ऋषिकेश गुरुद्वारे में आकर ठहरे थे।जो कि और आज सुबह बृहस्पतिवार को 7:00 बजे हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए अल्टिका कार से जा रहे थे। कि शिवपुरी में सामने से आ रहे एक ट्रक से दस बजे भिड़ गए और सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

Post A Comment: