पति पत्नी के बीच हुए विवाद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास
ऋषिकेश,07जून । पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया असफल प्रयास ।जिसे बेहोशी की हालत में राजकीय चिकित्सालय  मे उपचार हेतु लाया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार आयुष्मति उम्र 35 वर्ष पत्नी बलबीर गुलाटी प्लाट गंगा नगर निवासी का अपने पति के साथ बृहस्पतिवार की सुबह नाश्ते को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पति अपने काम पर चला गया और पीछे से आयुष मती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। जिसे बेहोशी की हालत में देखकर उसके दो बच्चे चीखने चिल्लाने लगे पड़ोसियों की मदद से उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया जहां उसका उपचार जारी है ।

Post A Comment: