देहरादून। देहरादून इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को एक तरफा मुकाबले में 45 रन से हरा दिया है। मैच के हीरो रहे राशिद खान ने मात्र 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और अपनी टीम को जीत दिलायी। बांग्लादेशकी पूरी टीम निर्धारित से पहले ही 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आॅल आउट होकर 122 रन ही बना पायी। इससे पहले पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। इस तरह तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक दिन की इबारत लिखते हुए देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत होगई है।168 रन चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल जीरो रन पर पवेलियन लौट गये। उनके बाद लिटन दास (30) और कप्तान शाकिबुल हसन (15) ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन ये पार्टनरशिप भी ज्यादा देर नहीं चल पायी। हालांकि विकेटकीपर रहीम (20) और महमूदल्लाह (29) ने कुछ देर विकेट रोकने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होने के बाद पूरी टीम बिखर गयी और 19 ओवर की आखिरी गेंद पर मात्र 122 रनबनाकर आॅल आउट हो गयी। अफगानिस्तान टीम की ओर से राशिद खान और शपूर जदरान ने 3-3 विकेट लिये।आपको बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहल फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान को मोहम्मद शहजाद व उसमान घानी की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इस स्कोर पर उस्मान (26) रुबेल की अंदर आती गेंद पर गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी दो चैके व एक छक्का लगाया। दूसरे क्रम पर खेलने आए टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजाई ने शहजाद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि दोनों बड़ी साझीदारी नहीं कर सके। एक समय अफगानिस्तान की टीम लड़खड़ाती दिख रही थी। ऐसे में शेनमरी (36) व अशरफ (24) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों और चैके-छक्कोंकी बारिश कर दी। टीम के कप्तान असगर 25 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह व अबुल हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।गौरतलब है कि पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर प्रदेश सरकार के साथ ही दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री ने मैच का लुत्फ उठाया और दून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए करीब पंद्रह हजार दर्शक आये थे जो मैच की आखिरी गेंद तक जबरदस्त उत्साह बनाकर आनन्द लेते रहे।

Post A Comment: