साधु की करतूत से शर्मशार, पुलिस ने आरोपी पकड़ा, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने अधेड़ उम्र के एक साधु को नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में सन्यास मार्ग स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया हैं। जहां एक ओर साधु की इस करतूत ने धर्मनगरी को शर्मशार किया हैं वहीं दूसरी ओर भगवा को भी कंलकित करने में कोई कसर बकाया नहीं छोड़ी हैं।
बताया जा रहा हैं कि आश्रम में गुजरात से तीर्थ यात्रियों का जत्था आया हुआ हैं। आश्रम में ठहरे यात्री परिवार के साथ 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची भी शामिल हैं। आश्रम के संत ने नाबालिग बच्ची को अकेला देखकर उससे अश्लील हरकत कर दी। जिसकी जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस साधु को पकड़ कर थाने ले आई ।
 पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले संबंधी पूछे जाने पर एसओ कनखल ने साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की हैं।

Post A Comment: