देवप्रयाग। चारधाम से लौट रही बस देवप्रयाग से 8 किमी पहले शिवमूर्ति के पास पलट गई। जिसके कारण एक महिला की मौकेपर ही मौत हो गयी जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घायलों में 3 बच्चे व 3 व्यस्क शामिल है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्कयू का काम शुरू कर दिया है।
रविवार सुबह एक बस चारधाम से लौट रही थी तभी देवप्रयाग से 8 किमी पहले शिवमूर्ति के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 17 यात्री सवार थे। बस पलटने के कारण उसमे सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि बस में सवार 6 घायल ही गये। घायलो में 3 बच्चे व 3 वयस्क शामिल हैं। बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व पुलिस, स्थनीय लोग व एसडीआरएफ की टीम रेस्कयू के लिए मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह बस चारधाम से ऋषिकेश आ रही थी।

Post A Comment: