ऋषिकेश,09जून (आ.का.आ.)। ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत श्यामपुर चौकी के निकट गुमानीवाला स्थित गुर्जर प्लाट में खुलेआम चल रहे सट्टे के कारोबार से महिलाओं में रोष उत्पन्न हो रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार गुमानीवाला गुर्जर प्लाट क्षेत्र में पिछले कई महीनों से खुले सट्टे के कारोबार के कारण सैकड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को सट्टे में उड़ा दिया है जिससे महिलाएं काफी परेशान हैं गुर्जर प्लाट निवासी सावित्री देवी का कहना है कि उनके पति द्वारा सट्टे में अपने पूरे मकान को भी बेच डाला है यहां तक कि अब उनके सामने खाने के लिए भी मुसीबत उत्पन्न हो गई है जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से भी की गई लेकिन ऊंची पहुंच होने के कारण सट्टे वालों की पौ बारह हो रही है ।जिन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है शिकायत किए जाने पर सट्टे के कारोबारी स्थानीय नागरिकों को भी धमका रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी उत्पन्न हो रहा है ग्रामीणों ने सट्टे के कारोबार को बंद किए जाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है।

Post A Comment: