ऋषिकेश। नारी शक्ति संगठन ऋषिकेश द्वारा नारी सेवा में कार्य कर रही आस संस्था की सचिव श्रीमति हेमलता बहन जोकि ग़रीब घरों की बेटियों को न्यूट्रीशियन,टीवी की दवाउयॉं से लेकर कई ऐसे सामाजिक कार्य कर रही हैं जोकि सीधे महिलाओं के हितों से जुड़े हैं व भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमति मुकेश चौधरी महिलाओं पर हो रही अत्याचार व घरेलू हिंसा व कई अन्य समस्याओ पर जोकि महिलाओं से जुड़े हैं उनका समाधान अपनी संस्था के माध्यम से कर रही हैं उनका सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरूष्कृत श्रीमति कुसुमलता शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमति विमला रावत  ने कहा कि नारी सेवा में कार्य कर रही संस्थाओं व उनके पदाधिकारियों का सम्मान करने से अन्य लोगों को भी संदेश मिलता है और वह भी इस तरह के कार्य करने के लिये प्रेरित होगीं,जहॉं एक ओर नारीयॉं कंधे से कंधे मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं वहीं दूसरी ओर महिलायें बाहरी व घरेलू उत्पीड़न से ग्रस्त भी हैं परन्तु ये सामाजिक नारी हितों के संगठन महिलाओं को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं जिनको हम साधुवाद देते हैं और आशा करके हैं भविष्य में भी वह इसी तरह से कार्य करते रहें ।
नारी शक्ति संगठन अध्यक्ष श्रीमति उमा ओबरॉय व सचिव श्रीमति कृष्णा जयेन्द्र रमोला ने कहा कि यह हमारे संगठन की शुरूआत है हमारे संगठन द्वारा आने वाले समय में सामाज की हर वर्ग की नारियॉं जो कि किसी ना किसी समस्या से जूझ रही हैं उनको शक्ति व सहायता प्रदान करना हमारे संगठन का उद्देश्य है और उनकी सेवा व सहायता में लगे संगठनों को सम्मान करने का कार्य करेगें ।
और अंत में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद विकास गुरूंग को श्रध्दांजली दी  ।
कार्यक्रम में श्रीमति हेमलता बहन,श्रीमति मुकेश चौधरी,श्रीमति मधु सेमवाल,चन्द्रकान्ता जोशी,मधु जोशी,राधा रमोला,सावित्री देवी,पुष्पा मिश्रा,बीना बौडाई,गीता शर्मा,कमला गौड,विधावती कश्यप,अंशु अंबुजा,सीमा बिरला,सरोजिनी थपलियाल,रोशनी,शीला देवी,शकुन्तला जाटव,ममता देवी,रजनी जोशी,मंजू शर्मा,शर्मीला,बाला देवी,शोभा भट्ट,नीरू राणा,रजनी,मुकेश शर्मा,रजनी ध्यानी,गंगा गुप्ता,प्रभा कश्यप,लक्ष्मी चौधरी,सीता मेहरा,राजकुमारी,सरोज,अनीता राव,लक्ष्मी देवी,पूजा,मंजू चौधरी,गीता थापा,मुस्कान,महक,सीमा,माया देवी,राधिका,सीमा देवी,अनीता,मीना देवी,तारा कश्यप,मुखर्जी देवी,निर्मलकान्ता,जमुना शाह,तारा शाह,रोशनी,छाया गौड,नारायण दत्त,बीना देवी,सुशीला,मालती,कमला देवी,वरुणा देवी,नीरा देवी,निशा देवी,सुनीता  देवी,पूनम देवी,प्रकाश देवी,संगीता,गुड्डी देवी,राजेश्वरी देवी,सुलोचना थपलियाल,कमला देवी,निर्मला,मीना कुमारी,वीरवती प्रजापति,शकुन्तला,ऊषा भट्ट,पुष्पा रावत,नीलम रतूड़ी,हेमा महिन्द्रा,बाला देवी,सुनीता बहुगुणा,रजनी जोशी,नीलम बिष्ट,अमला पाण्डे,चम्पा देवी,पूनम भट्ट,लक्ष्मी थापा,देवीका,कमलेश कपरूवान,कविता पाल,पूजा नेगी,रोशनी चौहानी आदि दर्जनों महिलायें मौजूद थी ।
संचालन प्रियंका बाल्मीकि व श्रेया कण्डवाल ने संयुक्त रूप से किया ।

Post A Comment: