ऋषिकेश। उपासना ग्राम संगठन बापूग्राम ने धूमधाम से अपनी पहली वर्ष गांठ मनाई। संगठन की अध्यक्ष मोनिका मित्तंल ने बताया कि हमारे संगठन में 25 समूह जुड़े हुए हैं व हर समूह कुछ न कुछ कार्य कर रहा है। जैसे  आचार, पापड़, डेरी,मशरूम, स्वेटर,चकली आदि का काम कर रहे है।संगठन की कोषाध्यक्ष मीना नेगी व सचिव शशि सेमल्टी है। कार्यक्रम में सभी समूह की महिलाये मौजूद थी। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी , कार्यक्रम में मौजूद भानियावाला मंडल मंत्री आशा सेमवाल ने कहा कि महिलाओं को एक दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ना चाहिए । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिता असवाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, टीएचडीसी  से रामलाल, सेवा प्रमदंगक राजेस्वर गिरी, संदीप राणा, रावप्रित छाबडा,डोईवाला ब्लॉक से  सूरज चमोली ,सुबोध खंडूरी, चन्द्र किशोर शर्मा, कुसुम अग्रवाल ,नीलम राव, सुनीता, दीपिका, रजनी, विनीता आदि मौजूद थे ।

Post A Comment: