होटल मालिक के खिलाफ आपराधिक न्यास भंग का मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश,18जून।  थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक होटल की लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन करने पर होटल मालिक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 थाना मुनि की रेती  पुलिस के अनुसार नवीन राणा पुत्र स्वर्गीय श्री रामफल राणा निवासी शिव नगर कॉलोनी भिवानी हरियाणा की तहरीर पर राजमहल होटल तपोवन उनके स्वामी नितिन देव निवासी तपोवन के विरुद्ध होटल की लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन कर संचालक को कि बिना जानकारी के लीज डीड को निरस्त कर स्वयं होटल का संचालन करने के मामले में धारा 406 409 भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है! उल्लेखनीय है कि नवीन राणा को दिनांक 5 से 18 को एक महिला के द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने नवीन राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।दिनांक 5  जून 1को ही सुबह  होटल स्वामी नितिन देवने होटल पर कब्जा कर लिया संचालक जमानत पर छूटकर वापस आया तो उसे कब्जे की जानकारी हुई उसने कई बार नितिन देव को लीज डीड की शर्तों का अनुपालन करने के लिए प्रार्थना की लेकिन नितिन ने स्वयं को होटल का मालिक बताकर कब्जा जायज ठहराया दिनांक 13 जून 2018 को  नवीन राणा द्वारा प्रभारी  निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा एक लिखित तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक को नवीन राणा द्वारा बताया कि 1 sep 2017 से इस होटल का संचालन 5 साल की लीज डीड के आधार पर वह कर रहा है। इसके बाद उसने होटल पर करीब 15 लाख खर्च किये।अब होटल मालिक द्वारा इस होटल  को बेचने का सौदा कृष्ण अरोड़ा निवासी रुड़की से किया है।जिसकी कोई लिखित जानकारी नितिन देव द्वारा संचालक को नही दी।संचालक का आरोप है कि होटल खाली कराने के मकसद से उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा करवाया गया।और जैसे ही वह जेल गया मालिक होटल में घुस गया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई।तो पता चला कि दोनों के मध्य हुए अनुबंद में यह लिखा था कि 1 साल से पहले दोनों में से कोई भी लीज दीड निरस्त नही कर सकता था।और एक साल बाद लीज डीड निरस्त करने के लिए 3 माह पहले नोटिस देने जरूरी था। जांच में न्यास भंग करने के लिए मालिक को स्वयं जिम्मेदार ।मानते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक अमित की संस्तुति पर नितिन देव के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि छेड़छाड़ का मामला पूर्व प्रायोजित था या नही।
फिलहाल पुलिस को जानकारी मिली है कि जुलाई में इस होटल की रजिस्ट्री होनी थी।


Post A Comment: