भाजपा ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं के कसे नट
-केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर 11 जून को नगर में निकाली जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली
ऋषिकेश,08 जून । आगामी माह में  होने  वाले नगर निगम तथा 2019 मे लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के नट बोल्ट टाइट करने प्रारंभ कर दिये है  इसी के  साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार  के चार वर्ष पूरे होने पर  किए गए जनहित के कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु नगर मे स्कूटर रैली निकाली जाएगी यह निर्णय भाजपा कार्यालय में  आयोजित बैठक में लिया गया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में नगर विस्तारक संजीव कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने वार्ड के चुनाव हो या लोकसभा के चुनाव को गंभीरता से लिया है जिसके चलते पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर केंद्र सरकार के हो या राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की की संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव तैयारी के चलते सभी वार्डों के   हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करे यह तैयारी  भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी माह में होने वाले नगर निगम चुनाव  हो या वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारियां  को लेकर प्रारंभ की गई। जिसके चलते चुनाव मे पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई इसी के साथ पार्टी द्वारा स्मार्टफोन चलाने वाले, तथा एक  मोटरसाइकिल व कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है जिस की सूची प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जाएगी ।बैठक में कार्यप्रणाली को  किस प्रकार अमल में लाया जाएगा जिसकी सूची मंडल द्वारा तैयार की जाएगी जिसे प्रदेश को भेजी जाएगी जिसके अंतर्गत मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ता की सूची बनेगी। बैठक मे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष  कुुुसुम कण्डवाल, स्नेह लता शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, संभू पासवान, भगत राम कोठारी ,विनोद शर्मा,  दिनेश सती, अभी पूछेंगे सरोज डिमरी, अनिता   तिवारी , रीना शर्मा सीमा शर्मा, गुड्डी कलूडा, आरती गौड,  राजू  नरसिम्हा सहित सभी पन्ना प्रमुख व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Post A Comment: