ऋषिकेश ,08 जून । चार धाम की यात्रा कर लौट रही एक महिला की हृदय गति रुक जाने के परिणाम स्वरुप मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार तेलंगाना के लाटन कुर्ती मंडल कानापुर निवासी 50 वर्षीय बरसु पत्नी राजन कि उस समय बृहस्पतिवार की रात बस में तबीयत बिगड़ गई जब वह अपने परिवार के साथ चार धाम यात्रा कर ऋषिकेश लौट रही थी जिस की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु आपातकालीन सेवा 108 द्वारा लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
Post A Comment: