ऋषिकेश ,08जून।चंद्रेश्वर नगर में सीवर सहित तमाम गंदगी गंगा में सीधे मिलने से आहत होकर समाज सेवी जयप्रकाश द्विवेदी द्वारा चलाया जा रहा आमरण अनशन आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। शीशम झाड़ी स्थित आस्थापथ पथ पर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा की दुर्दशा को लेकर चलाए जा रहे आमरण अनशन को अपने सहयोग की घोषणा की गई ।
इस दौरान अनशनकारी समाजसेवी जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को लेकर वह लंबे अरसे से शासन-प्रशासन को चेताते रहे हैं।लेकिन इसके बावजूद सिर्फ आश्वासनों के पुलिंदे के अलावा जमीनी धरातल पर कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिली है ।दुर्भाग्य की बात यह भी है कि एक और जहां केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गंगा की स्वच्छता को लेकर नमामि गंगे योजना के माध्यम से करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर धर्म नगरी ऋषिकेश में विभिन्न सीधे गंगा में प्रवेश कर लोगों की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। अनशन पर बैठने वालों पर सोहन प्रसाद ,जय कुमार तिवारी ,योगी विशाल ,जितेंद्र सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


Post A Comment: