ऋषिकेश 15.जून। जनपद टिहरी गढ़वाल के खडी खाल मे एक जीप के गहरी खाई मे गिर जाने के परिणाम स्वरूप दो लोगों की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव निकाल लिए है पुलिस से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह पीआरडी शकुंतला नि.खडीखाल चम्बा द्वारा फोन से थाने पर सूचना दी, कि ग्राम खडीखाल में सड़क से नीचे एक गाडी स्विफ्ट कार डीएल 2सी ए वी /3680 गिरी हुई है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चम्बा व पुलिस टीम मय आपदा उपकरणो के मौके पर पहुची तो देखा की एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से करीब 150-200 मीटर नीचे खेत में पडी है व खेत में दो व्यक्तियों के शव अलग-अलग पडे थे दोनों शवों को स्ट्रेक्चर व ग्राम वासियो की मद्द से सड़क पर लाकर 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय बौराडी नई टिहरी भिजवाया गया ।जहां मृतकों के पंचायत नामे की कार्यवाही की जा रही है | जहाँ मृतकों के नाम
.विरेन्द्र सिह रावत पुत्र भगवान सिह रावत नि.पी-6/80 मंगोलपुरी दिल्ली उम्र-35 वर्ष।
हाल पता- ग्राम मुंडिया पट्टी उदय कोट चम्बा टि.ग.,विजय कुमार पुत्र किशन नि.10/06 मंगोलपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली उम्र -38वर्ष बताये गये है।

Post A Comment: