ऋषिकेश,15जून। भारत में रहने वाला हिन्दु  उदारवादी है जिसके परिणाम स्वरूप आज  अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पा रहा है । लेकिन अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला दे दिया जाएगा। जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण अवश्य होगा यह विचार पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ऋषिकेश में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी राजनीतिक दल वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं जोकि राम मंदिर के पक्ष में खड़े नहीं हो रहे हैं चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो जाता परंतु राजनीतिक प्रशंसा के कारण यह विधि अधर में लटका है जिसका कारण हिंदू संगठनों की उदारवाद पक्का होना भी है लेकिन अब हिंदू जाग चुका है उन्होंने कहा कि यदि सपा के शासन काल में हिंदुओं पर इतना अत्याचार ना होता तो हिंदू कभी भी जागता नहीं और आज भी बाबरी ढांचा हिंदुओं के सामने कलंक के रूप में खड़ा होता लेकिन अब समय आ गया है कि भगवान राम मंदिर का निर्माण  होकर रहेगा ।

Post A Comment: