विश्व रक्तदान दिवस पर दिवंगत समाजसेवी स्व राजा धींगड़ा की स्मृति मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
उप जिलाधिकारी ने शिविर में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
ऋषिकेश ,14जून। विश्व रक्तदान दिवस पर गढ़वाल महासभा व लायंस क्लब रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में दिवंगत समाजसेवी स्व राजा ढींगरा की स्मृति में राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस पुनीत यज्ञ में रक्तदान के साथ अपनी आहुति दी ।
वृहस्पतिवार को रक्तदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने कहा की मानवता की सेवा में रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को प्रत्येक 3 माह में एक बार रक्तदान के लिए अवश्य आगे आना चाहिए ।रक्त की एक यूनिट से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया खून मुसीबत के समय किसी की सांसो को थमने से बचा सकता है।इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उन्होंने रक्तदान के लिए तमाम सामाजिक संस्थाओं से आगे आने का आहवाहृन भी किया।
शिविर आयोजक गढवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजे नेगी ने बताया कि दिवंगत समाज सेवी स्व राजा ढीगरा की स्मृति मे शिविर का आयोजन किया गया था।उन्होंने जरुरत मंद लोगो की हेल्प के लिए शिविर मे रक्तदान करने वाले सभी लोगों के साथ साथ शिविर के सह आयोजक लांयस क्लब रायँल का आभार जताया।इस दौरान राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा एन एस तोमर,ब्लड बैंक प्रभारी डा मुकेश पाण्डेय , रीना धींगड़ा,निकिता धींगड़ा,पंकज चंदानी, अभिनव गोयल,धीरज मखीजा ,ज्योत्सना थपलियाल ,उत्तम सिंह असवाल आदि मोजूद रहे।

Post A Comment: