शहीद के घर पहुंच मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
-तीर्थनगरी के शहीद विकास की शहादत पर शोक में डूबी तीर्थ नगरी
ऋषिकेश ,18जून। पाक सैनिकों की जवाबी कार्यवाही मे शहीद विकास गुरूंग को धर्मनगरी ऋषिकेश में अश्रु पूर्ण अंतिम विदाई दी गईं।इस दौरान हजारों आंखें नम रहीं। पूर्णानंद घाट पर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को लाया गया। जहां गोर्खा समाज की विधिवत पूजा अर्चना के बाद उनके भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द सहित सेना और पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित हजारों लोग मोजूद रहे।
सोमवार को सुबह करीब साढे नों बजे से पाकिस्तान के खिलाफ नौशेरा सैक्टर मे अदम्म साहस के साथ लड़कर शहादत देने वाले ऋषिकेश के लाल विकास गुरूंग की उनके घर से शहीद की अंतिम यात्रा निकली। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटे विकास को देखकर हर कोई उनके शौर्य की गाथा गा रहा था। सुबह जैसे ही विकास के तिरंगे मे लिपटे पार्थिव शरीर को सेना के अधिकारियों ने फूलों से सजे वाहन मे अतिंम संस्कार के लिए रखा परिजन बिलख उठे। चारों तरफ गमगीन माहौल के बीच परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए। सेना के जवानों ने गाजे-बाजे के साथ सलामी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

Post A Comment: