ऋषिकेश। कश्मीर में शहीद हुए ऋषिकेश के जांबाज विकास गुरंग की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय दत्त शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में निर्मल द्वार मुखर्जी रोड पर एकत्र होकर व्यापारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष रूप से मुखर्जी रोड मार्ग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कश्यप एवं महामंत्री शैलेंद्र साहनी एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री सरवन जैन शामिल रहे।


Post A Comment: