ऋषिकेश,21जून।   स्कूटी से बाजार जा रही एक युवती की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण युवती बुरी तरह घायल हो गई ।जिसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया ।प्राप्त समाचार के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे मीनाक्षी भट्ट  पुत्री स्वर्गीय विनोद प्रसाद बाद पुत्री स्वर्गीय विनोद प्रसाद भट्ट निवासी प्रतीत नगर रायवाला अपने घर से स्कूटी से बाजार जा रही थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर घायल हो गई। जिसे राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुये हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है ।

Post A Comment: