ऋषिकेश 20 जून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल  ने आज ऋषिकेश स्थित नटराज चौक पर मोती महल होटल एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया ।
    इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि व्यवसाय की दृष्टि से ऋषिकेश में दिनोंदिन अनेक प्रतिष्ठान स्थापित हो रहे हैं उन्होंने कहा है कि स्वरोजगार की दृष्टि से होटल व्यवसाय अच्छा प्रयास है । श्री अग्रवाल ने  होटल के स्वामी भगवती रतूड़ी को अपनी शुभकामनाएं दी ।
  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी , विधायक विनोद कंडारी, राजीव कंडारी, राजकुमारी जख्मोला, सतीश आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: