ऋषिकेश 22 जून। धर्मनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार को ईट इन रेस्टोरेंट का ढालवाला वाला स्थित गंगा वाटिका मे शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन हंस फाउंडेशन के ढालवाला प्रभारी प्रदीप राणा व रेस्टोरेंट के संचालक बलबीर राणा ने किया।
ढालवाला स्थित गंगा वाटिका में ईट इन रेस्टोरेंट के संचालक बलबीर राणा ने इस मौके पर कहा कि रेस्टोरेंट अपने मेहमानों को 20 प्रतिशत छूट देगा। उन्होंने बताया कि देश भर से आने वाले मेहमानों के लिए रेस्टोरेंट में वाटर कूलर की भी सुविधा है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में संचालक सहित सात अन्य लोगों का स्टाफ है। रेस्टोरेंट संचालक बलबीर राणा का कहना है कि वह अपने ही राज्य में रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं न कि विदेश जाकर। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी अपने देश व राज्य में रहकर ही रोजगार के अवसर तलाशने होंगे। अपने लिए ही रोजगार ढूंढे और दूसरों को भी रोजगार दें। उन्होंने कहा कि अपने इस छोटे से रेस्टोरेंट से अपने दूसरे भाइयों को भी रोजगार दूंगा ताकि इसी तरह से भविष्य में रोजगार की तलाश मे जो हमारे राज्य के युवा पलायन कर रहे है उस पर रोक लग  सकेगी और हमारे राज्य के युवा दूसरे राज्य मे रोजगार की तलाश में नहीं जायेंगे।

Post A Comment: