ऋषिकेश,22जून। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा  है जिस पर नियंत्रण किया जाना अत्यंत आवश्यक है यह विचार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देहरादून में हिन्दूस्थान समाचार के   वार्षिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित  मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज का  मीडिया दो भागों में बंटा हैक्योंकि अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए दौड़ मे टेलीविजन अच्छे कामों को नजरअंदाज कर रहे हैं वही न्यूज़ की जगह वह ब्यूज को स्थान दे कर जनता को गुमराह करने में लगे  है क्योंकि आज समाचार जगत में जो बिकता है वह दिखता नहीं है आज देश में न्यूज़ ओर  ब्यूज दोनों ही अपने स्थान पर आ चुके हैं अच्छी न्यूज़ का महत्व जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है उन्होंने कहा कि आज जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है  जिस से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि बढती देश की जनसंख्या देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने 27 जून को  सोलर चरखा योजना की शुरुआत की जा रही है इस योजना का प्रारंभ विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा क्योंकि बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखे को महिला रोजगार से जोड़ने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था परंतु आजादी के बाद झंडा बुलंद करने वाले राजनीतिक दल ने उसकी उपेक्षा ही नहीं की बल्कि इस योजना को ही खत्म कर दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस को आगे बढ़ाने के लिए सोलर चर्चे के रूप में देश के सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं गिरिराज सिंह ने देश की रोजगार समस्या के निदान के लिए कहा कि आज ने लगभग देश के 10 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा है लेकिन विपक्षी दलों को यह दिखाई नहीं दे रहा है उन्हें तो सिर्फ हल योजना के पीछे विरोध की राजनीति ही दिखाई देती है गिरिराज सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह भारत के खिलाफ विदेशों में जाकर  गरीबी का मजाक करते हैं उन्हें गरीबी कलावती के घर में भी दिखाई देती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी योजनाओं को गरीबों से जोड़ने के लिए गांव तक पहुंचा रहे हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम प्रत्येक गांव में रोजगार खड़े कर गरीबी को ही समाप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं यह विचार गिरिराज सिंह ने राज्यसभा सांसद तथा हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।

Post A Comment: