हिमाचल। प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में दो छात्राओं से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गाड़ी में लिफ्ट देने के होटल में इन दोनों छात्रों से गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो अब भी फरार हैं। घटना में कुल पांच आरोपी शामिल हैं।
पुलिस ने पंजाब के तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो स्थानीय युवाओं की तलाश की जा रही है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। पीड़ितों में एक लड़की नाबालिग है।
बताया जा रहा है कि मामला 15 जून का है और पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 17 जून को उनके लापता होने का केस दर्ज किया था। इसमें अब गैंगरेप की बात सामने आई है।
मेडिकल में रेप की पुष्टि
जानकारी के अनुसार। दोनों पीड़ितों ने 15 जून को सेउबाग से मनाली की तरफ जा रहे वाहन में लिफ्ट ली। इस दौरान आरोपी युवक मनाली पहुंचने पर दोनों लड़िकयों को जबरन होटल ले गए और गैंगरेप किया।
बाद में 17 जून को पीडितों के परिवार ने उनके लापता होने का मामला दर्ज करवाया। लड़कियों ने पूरी व्यथा पुलिस को बताई। एक पीड़ित का कुल्लू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
बठिंडा से पकड़े गए तीन आरोपी, दो फरार
पुलिस की जांच टीम ने 24 जून को तीनों आरोपियों को बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार किया। वहां से लाकर उन्हें कुल्लू अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है। तीन आरोपियों की पहचान अमनदीप (28), इशू (23) तथा अक्षय (23), बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है।


Post A Comment: