ऋषिकेश,(स्वर्गाश्रम)। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में रसूखदार बिल्डर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण व पौड़ी जिला विकास प्राधिकरण की नाक के नीचे खुलेआम बहुमंजिले निर्माण कार्यो को अंजाम दे रहे है।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला क्षेत्र में निर्माण कार्य जोरों पर है जिसको रोकने वाले विभाग ही लाचार नजर आ रहे हैं। वही जिला पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखण्ड में नगरपंचायत जोंक में इस तरह के निर्माण कार्यो की बाढ़ सी आयी हुई है जहाँ मानकों को ताक में रख कर बहुमंजिले होटलों के निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, आश्चर्य जनक बात है कि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पौड़ी जिला विकास प्राधिकरण के एक सदस्य गजेन्द्र नागर भी उक्त निर्माण कार्यों के होने पर अनभिज्ञता प्रकट कर रहे है जो किसी को भी हजम नही होगी, क्योंकि प्राधिकरण के सदस्य का राजनीतिक क्षेत्र व रोजगार भी उसी क्षेत्र में है
जबकि नगर पंचायत जोंक क्षेत्रान्तर्गत किरमोला गांव के वार्ड संख्या 2 में बहुमंजिले निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी की लापरवाही इससे ही स्पस्ट हो रही है की  नगर पंचायत जोंक के स्वर्गाश्रम से लेकर किरमोला लक्ष्मण झूला तक पर्यटकों की आमद बढने से प्राधिकरण के नियमों के विपरीत होटलों व गेस्ट हाउसों के निर्माण की बाढ़ आ गयी है, जिनमे मानकों की भी अनदेखी की जा रही है, वही पौड़ी  जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य द्वारा निर्माण कार्यों पर अनभिज्ञता प्राधिकरण के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है, जहाँ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण तो निर्माण कार्यो पर आंखे बंद किए हुए हैं वही पौड़ी जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली भी
सवालो के घेरे में आ गई है।

Post A Comment: