सात दशक तक सत्ता का सुख भोगने वाले राजनीतिक दलो ने कि मूर्तियों  की उपेक्षा- कुसुम कंडवाल
ऋषिकेश,02जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा  प्रदेश में आयोजित महापुरुषों की मूर्ति के स्वच्छता अभियान के दौरान ऋषिकेश मे भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि नगर में महर्षि बाल्मीकि, बाबासाहेब अंबेडकर ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, तथा नगर पालिका में शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति  की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में आयोजित  स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ,भगतराम कोठारी, शंभू पासवान के संचालन में नगर के सार्वजनिक स्थानों  तथा पार्कों मे  लगी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कुसुम कंडवाल ने कहा कि पिछले 7 0 वर्षो से देशभर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों की स्वच्छता की ओर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ध्यान नहीं दिया गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के महापुरुषों को सम्मान दिये जाने के दृष्टि गत उनकी साफ सफाई अभियान चलाकर उन्हें सम्मान दिए जाने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने  का  कार्य किया इस दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की के जिला मंत्री सीमा शर्मा, अनीता तिवारी, रीना शर्मा, गुड्डी कलुडा, राजपाल ठाकुर, दिनेश  सती, हरीराम खेरवाल प्रकांत कुमार, अजय कालडा., विनोद शर्मा , भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  अनीता मंगाई, राजेंद्र बाल्मीकि कृृृष्ण सिंंघल, सहित काफी संख्या मे भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: