ऋषिकेश,02जून। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आई अपने परिवार के साथ एक महिला की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उपचार हेतु लाई गई राजकीय चिकित्सालय में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली रोहिणी से रुचिका उम्र 35 वर्ष पत्नी नीरज ऋषिकेश घूमने आई थी की ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थिति कैलाश गेट के निकट अचानक शुुुक्रवार की रात 11 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने रात मे ही दम तोड़ दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जो कि मामले की जांच कर रही है।

Post A Comment: