दो आरोपी गिरफ्तार तीन फरार
कैंट बोर्ड का एक पार्षद भी है आरोपी
देहरादून। दिल्ली से देहरादून धूमने आई महिला की सहेली के मुंह बोले भाई ने उसे अपने चार साथियों के सामने परोश दिया। महिला के साथ चार लोगों गैंग रेप किया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जबकि पीड़िता को मेडिकल कराकर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह प्रेमनगर के निवासियों ने देखा कि विंग नंबर 3 पर स्थित आशीष ऑटो की दुकान के सामने एक महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस को महिला ने बताया कि उसके साथ अनहोनी घटित हुई है। जिसके बाद पुलिस महिला को तसल्ली देते हुए थाने पर लेकर आई। थाने पर पुलिस को महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं और मेरी परिचित एक और महिला दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए थे तथा बंजारावाला में अपने जानकार महिला के यहां कमरे में रुके थे। दोपहर के समय मैं और मेरी दिल्ली निवासी सहेली गांधीग्राम में रहे व शाम के समय लगभग 8-9 बजे मेरी देहरादून निवासी सहेली का मुंह बोला भाई भानू मुझे अपनी मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने प्रेमनगर की तरफ लाया तथा प्रेमनगर मार्केट के पास गली में एक गेट के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोककर मुझे गेट के अंदर चलने को कहा। इस बीच घर के अंदर से 4 लोग आए और मुझे कमरे के अंदर खींच कर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया, भानु गेट से वापस चला गया था। उन चारों लोगों ने जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार कर मेरे साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि चारों व्यक्ति शराब के नशे में आपस में एक दूसरे का नाम अजय अरोड़ा, जितेंद्र तनेजा तथा सुमित बोल रहे थे, चैथे व्यक्ति का नाम मैं भूल गई हूं। सुबह लगभग 5.30 बजे के आसपास मैं इनके चंगुल से छूटकर भागी तथा शोर मचाया। पीड़िता की सूचना के आधार पर पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला बनाम अजय अरोड़ा व अन्य पंजीकृत कर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दो आरोपी सुमित कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी झिब्बारेड़ी, शिमला बाईपास व भानु पुत्र राधेश्याम निवासी कश्मीरी कॉलोनी निरंजनपुर थाना पटेल नगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जितेंद्र तनेजा निवासी विंग नंबर प्रेमनगर अजय अरोड़ा निवासी विंग नंबर 3, प्रेमनगर व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात अभी फरार चल रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, एएसपी व क्षेत्राधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट की फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।



Post A Comment: