ढालवाला में खुला शराब का ठेका ,शराबियों मैं खुशी की लहर
-टिहरी गढ़वाल का सबसे महंगा खुला नो करोड़ में ठेका
शराब की दुकान खुलवाने तथा विरोध करने वाले आपस में उलझै
-शराब छिनकर उस में लगाई आग
शांति व्यवस्था में पुलिस ने विरोध कर रहे हैं आठ लोगों को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश,06जून। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत ढालवाला क्षेत्र में शराब की दुकान का ठेका स्थानीय लोगों के विरोध को दरकिनार कर शराब का ठेका पुलिस प्रशासन की देखरेख में खोल दिया गया है जिसके खुलने के बाद शराब पीने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है ।हालांकि कुछ लोगों ने शराब के ठेके का विरोध भी किया है शराब का ठेका मोबाइल बैन में शुरू किया गया है ।बुधवार की सुबह भद्रकाली के पास जैसे ही शराब का ट्रक आकर खड़ा हुआ। वहां मौके पर पुलिस पहुंच गई। नरेंद्र नगर तहसीलदार बी एस तोपवाल भी पहुंचे साथ ही मौके पर आबकारी इंस्पैक्टर प्रेरणा बिष्ट भी अपनी टीम के साथ मौजूद थी । कुछ देर तक विरोधियों का इंतजार करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मी मौके पर ही छोड़ दिए हैं। ठेकेदार अरविंद राणावत ने बताया कि उन्होंने 9 करोड रुपए में ढालवाला का ठेका लिया है और एक महीने बाद अब जाकर उन्हें मोबाइल ट्रक से शराब बेचने की परमिशन मिली है। उन्हें करीब 1 महीने में 85 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। बताया कि ठेका सुबह 10:00 से रात को 10:00 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वज्र वाहन और अतिरिक्त पुलिस फोर्स थाने में मौजूद है। यदि कोई जोर जबरदस्ती करके ठेके का विरोध करता है और उसे बंद कराने की कोशिश करता है तो पुलिस उसे हिरासत में ले लेगी। बताया कि शराब का ठेका सरकार ने आवंटित किया है और सरकार के आदेश का पालन करना पुलिस की ड्यूटी है। उन्होंने विरोधियों से ठेके से दूर रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं दूसरी और ओम गोपाल रावत ,हिमांशु बिजल्वाण के लिए में खुले मोबाइल ठेके का कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो वहीं कुछ लोग शराब का ठेका खोले के ले के समर्थन में नारेबाजी करते देखे गए जिसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई मौके की नजाकत को देखते हुए जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी जेपी जुयाल मैं फोर्स के मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। वहीं कुछ लोगों ने शराब की बोतलों में आग भी लगाई। इस दौरान पुलिस ने शराब के ठेके का विरोध कर रहे 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिसमें हिमांशु बिजल्वाण गोपाल रावत मदन सकलानी सहित अन्य लोग भी थे।

Post A Comment: