ग्राम पंचायत श्यामपुर के सेलर से  भट्टो वाला तक स्वीकृत मोटर मार्ग को पूरा करने को लेकर ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ऋषिकेश,11जून। ग्राम पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधान शाकुंभरी बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया व लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत श्यामपुर के सेलर से भट्टों वाला तक मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए धन स्वीकृत किया गया था। जिसका निर्माण कार्य विभाग द्वारा शुरू किया गया, मगर विभागीय लापरवाही के कारण लगभग 200 मीटर से अधिक सड़क की मरम्मत न होने से यहां से आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां से आने जाने वाले कई दुपहिया वाहन सडक पर बने गढ्ढों के कारण चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही सडक मरम्मत  मांग की है। इस मौके पर राहुल बिष्ट, संजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, ध्रुव सिंह चौहान, हरिओम गुप्ता, जगदीश बंगवाल, दीपा रावत, अमित डिमरी, राकेश कुमार, सुमन देवी व मधु रावत आदि मौजूद थे।

Post A Comment: