प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4 साल पूर्ण होने पर भाजपा ने नगर में निकाली स्कूटर रैली
ऋषिकेश,11जून। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के साथ 4 वर्ष पूरे किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ,युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने संयुक्त रुप से नगर में स्कूटर रैली निकालकर प्रधानमंत्री की जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित पांडे, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता तिवारी के नेतृत्व में सोमवार कि सुबह व्यापार सभा से श्यामपुर तक 15 किलोमीटर लंबी निकाली गई स्कूटर रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 साल के कार्यकलापों का लेखा जोखा जनता के सामने रखते हुए उनकी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान जहां सभी वर्गों को साथ लेकर चले हैं वही उन्होंने सबका साथ सबका विकास के तहत उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना सभी को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है वही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सभी को न्याय दिलाने के लिए ऐसे कानूनों को हटा दिया गया है जिसका कोई औचित्य नहीं था। जिसके कारण आज सभी को सुलभ न्याय मिल रहा है उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सभी वर्ग चाहे वह किसान, मजदूर, जवान सभी को  न्याय मिला है जिससे आगामी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ही केंद्र  मेंसरकार स्थापित होगी। रैली मे बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी   रैली के दौरान जगह-जगह चौराहो   पर जनता को संबोधित भी किया गया जिसके कारण   कई जगह यातायात भी अवरुद्ध रहा।

Post A Comment: