ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने शहीद विकास गुरूंग की स्मृति में श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में रूद्राक्ष का वृक्ष रोप कर श्रध्दांजली दी गई ।
ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हमारे नगर से देश पर अपनी जान क़ुर्बान कर शहीद विकास गुरूंग ने अपने माता पिता का ही नहीं बल्कि हमारे शहर का भी नाम देश में ऊंचा बना दिया है हम आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहीद विकास गुरूंग को भावभीनी श्रध्दांजली देते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके माता पिता को यह दुख: सहने की शक्ति प्रदान करे । देश की सीमा व देश के भीतर लगातार जवान व आम नागरिक आतंकियों के हमले में शहीद हो रहे हैं परन्तु सरकार चुप्पी साधे बैठी है,हम सभी कांग्रेस जन प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से मॉंग करते हैं कि सीमा व देश के भीतर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ कार्यवाही की जाय ताकि किसी जवान को वेवजह अल्प आयु में शहीद ना होना पड़े ।
नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि आज शहीद की याद में हम वृक्ष रोप कर उनको नमन् करते हैं हम सभी राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हैं और शहीद विकास को नमन् करते हुऐ उनके बलिदान को प्रणाम करते हैं ।
कार्यक्रम में अरविन्द जैन,डीबीपीएस रावत,गोविन्द सिंह रावत,विमला रावत,मधु जोशी,उमा ओबरॉय,अब्दुल रहमान,मुमताज़ हॉशिम,तनबीर सिंह,वेदान्त सारस्वत,नन्द किशोर जाटव,वेद प्रकाश धींगडा,प्रदीप जैन,संजय शर्मा,अमित पाल,आशु वर्मा,हरीराम वर्मा,दीपक ध्यानी,राजेश शाह,प्रवीन गर्ग,कृष्ण पाल,सूरज भट्ट,रितु कश्यप,ऋषभ कुमार, सुरेश नेगी, सोनू आदि उपस्थित थे ।


Post A Comment: