बुधवार से ऋषिकेश में नहीं होगी गंगा मैली रजनीश मेहरा
ऋषिकेश 19 जून पिछले कई दशकों से चंद्रेश्वर नगर स्थित दयानंद आश्रम के निकट बह रहे गंदे नाले के कारण हो रही गंगा मैली ,बुधवार की सुबह से निर्मल हो जाएगी। यह दावा गुडवीन पम्प स इण्डियाप्रा. कंपनी के निदेशक रजनीश मेहरा ने किया। रजनीश ने मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित किए जा रहे गंगा ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया साढे तीन सो करोड़ की लागत से ढाई हजार गज भूमि पर यह प्लांट बनाया गया है ।जो कि नमामि गंगे योजना नदी संरक्षण के अंतर्गत हो रहा है इसके निर्माण के बाद गंगा जी में पड़ने वाला गंदा नाला साफ-सुथरा एवं निर्मल होकर बहेगा ।यह पानी जहां पीने योग्य हो जाएगा वही इस से नहाया भी जा सकता है भारत में इस प्रकार का गंगा प्रदूषण प्लांट पहला होगा जो कि सैंपल के रूप में यहां निर्मित किया गया है यह कार्य 5 दिनों के अंतर्गत पूरा हो पाया है जिसे डोजिंग प्लांट नाम दिया गया भारत में इस प्रकार की गंगा सफाई योजना का पहला प्लांट होगा जोकि प्रति घंटे के हिसाब से दो लाख लीटर गंदे पानी को सोखेगा और उसको निर्मल बनाकर पीने योग्य बनाएगा जिसका उद्घाटन बुधवार की सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री करने आ रहे हैं। इसीक्रम मे फ्रीडम गुरूप ने परमार्थ टीम और नगर निगम टीम के साथ मिलकर चंद्रेश्वर घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान मे वीना शर्मा , निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने प्रतिभाग किया और दीप शर्मा ने गंगा स्वच्छता प्लांट की चल रही प्रोजेक्ट पर काम का गुणवत्ता का भी जायजा लिया।


Post A Comment: