आंतों में इन्फेक्शन के चलते करवाया गया था एम्स में भर्ती
ऋषिकेश 30 जून ( आज का आदित्य)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब होने पर ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था ।जिनका अब स्वास्थ्य ठीक है ज्ञात रहे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई थी जिन्हें शाम को 6:00 बजे ऋषिकेश स्थित एम्स में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार किया गया जिसके बाद आज शनिवार को उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है यह जानकारी आनंद सिंह के साथ आए उनके बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके पिता उम्र 85वर्ष आनंद सिंह को पिछले महीने उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था लेकिन स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उन्हें दिल्ली भी ले जाया गया। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वापस अपने घर यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम शीला के पंचूर गांव में ले गए थे जहां उनका स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया एम्स के चिकित्सक प्रतीक का कहना है की आनंद सिंह की आंतों में इंफेक्शन हो रखा है लेकिन उनका स्वास्थ्य अब सामान्य है। योगी आदित्यनाथ के पिता को देखने व कुशल क्षेम पूछने उत्राखण्ड के विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुुुसुम कण्डवाल ने ऋषिकेश एम्स जाकर उनका हालचाल जाना और ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की । मौके पर योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट , व योगी आदित्यनाथ जी के भांजे अनिल रावत और परिवार के कई नाते - रिश्तेदार एम्स मे मोजूद थे।

Post A Comment: