ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश में चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश निवास महिला ने एक लिखित तहरीर थाने आकर दी गई कि उसकी
बेटी उम्र 15 वर्ष जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है, ने बताया कि चार-पांच दिन पहले अशोक नाम के एक व्यक्ति ने मुझे अपने घर में बुलाकर गलत काम किया था। इस संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 295/18 धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम अशोक पंजीकृत किया गया, तथा तफ्तीश महिला उप निरीक्षक सरोज नौटियाल के सुपुर्द की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।





Post A Comment: