देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खण्डूरी उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिले तथा उनका हालचाल जाना।
उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस मौके पर प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर, महामन्त्री विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप, राजेश पैन्यूली मौजूद रहे। उल्लेखनीय है सांसद खण्डूरी को हाल ही मंे पेसमेकर लगाया गया है।

Post A Comment: