देहरादून। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने भारी मात्रा मंे स्मैक के साथ बरेली के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोंनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को इण्टर काॅलेज दूधली के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। जब पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास जाने लगी तो वह पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हे पकड़ लिया। जब उन्हंे हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गयी तो दोनों आरोपियों के पास से सत्तर ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब सात लाख रूपए है। इस पर पुलिस उन्हे थाने ले गई, जहां पूछताछ मंे आरोपियों ने अपने नाम हसनैन पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष व इरफान पुत्र रमन निवासी ग्राम फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में स्कूल- शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं अन्य लोगों को महंगे दामों में बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।


Post A Comment: