देहरादून। उत्तराखंड सरकार में अपर सचिव पद पर तैनात डीसी भट्ट शुक्रवार दोपहर नशे में धुत हालत में मिले। अपर सचिव पहले लड़खड़ाते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचे फिर झूमते हुए सड़क किनारे गंदगी में लेट गए। जानकारी के अनुसार,शराब के नशे में धुत अपर सचिव डीसी भट्ट पहले पुलिस मुख्यालय में धौंस दिखाने पहुंचे। लेकिन मुख्यालय में तैनात पुलिस गार्डों ने उन्हें पीएचकयू से बाहर निकाला दिया।इस दौरान अपर सचिव'किसी को कोई कामकरना हो तो बताये'इस बात की हेकड़ी दिखाते नज़र आये।ये वाकया आज उस वक्त का है, जब डीजीपी अनिल रतूड़ी पुलिस मुख्यालय से लंच के वक्त अपने आवास निकल रहे थे, तभी डीसी भट्ट वहां आ धमके। आनन-फानन में मौके पर तैनात पुलिस गार्डों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने अपर सचिव डीसी भट्ट को बाहर किया और घर जाने की सलाह दी। इस दौरान डीसी भट्ट ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें पुलिस गार्ड किसी तरह पकड़कर बाहर की ओर ले गए। इतना ही नहीं,इसके बाद नशे में चूर अपर सचिव सचिवालय रोड के किनारे पसरी गंदगी पर ही लेट गए। उन्हें ये नहीं पता चल रहा था कि वो हैं कहां।जब हमारी टीम ने भट्ट से बात करनी चाही तो उनकी जुबान इस कदर लड़खड़ा रही थी कि उनका बोला कुछ भी हमारी समझ में नहीं आया।डीपी भट्ट काफी देर तक वहीं बैठे नशे में बड़बड़ाते रहे। सूचना के बाद उनके परिजन उन्हें लेने पहुंचे और उन्हें उठाकर कार में बैठाकर घर ले गये
पुलिस मुख्यालय में नशे में धुत अपर सचिव।जानकारी के अनुसार, सहस्त्रधारा में रहने वाले अपर सचिव डीसी भट्ट कुछ दिन पहले ही निजी सचिव से अपर सचिव पद पर प्रमोट हुए हैं। आज वह नशे में धुत होकर पुलिस मुख्यालय घुस गए। जहां अपने पद की गरिमा का ख्याल न करते हुये ऐसी हालत में नज़र आये कि जिसने भी देखा अवाक रह गया।

Post A Comment: