ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने  कैंसर रोग से जूझ रही एक अति निर्धन परिवार की बालिका जो एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए कई दिनों से  भर्ती  है को उपचार के लिए रु 28000 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान  की गयी।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गण आज दोपहर 3 बजे श्री गोपाल मंदिर मुखर्जी मार्ग ऋषिकेश में एकत्रित हुए जहां क्लब ने अति निर्धन परिवार से तालुक रखने वाले जगमोहन सिंह बिष्ट को उनकी 13 वर्षीय सुपुत्री कु. मुस्कान बिष्ट के लिए उनके कैंसर रोग के उपचार हेतु सहायता के लिए रु 28000 का चेक दिया और और भगवान गोपाल से उनके शीघ्र अति शीघ्र स्वस्त होने की प्रार्थना करि।
श्जगमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनको इस धनराशि की अति आवश्यकता थी जिस्के लिए उन्होंने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद कहा। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि क्लब निर्धन लोगो की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
इस अवसर पर हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता , आशीष अग्रवाल, डॉक्टर गगन, अभिनव गोयल, विशाल कक्कड़, अंकुर अग्रवाल, पुनीत गर्ग, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: