‘परमार्थ रेल वाटिका’ में किया स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण
परमार्थ निकेतन द्वारा ’रेलवे स्टेशन वाटिका’ में छायादार, फलदार व औषधियुक्त पौधों का किया रोपण
ऋषिकेश, जुलाई। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के दिव्य संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस (जीवा) द्वारा स्वच्छ ऋषिकेश, सुन्दर ऋषिकेश परियोजना के अंतर्गत ‘परमार्थ रेलवे स्टेशन वाटिका’ में परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार, आचार्य एवं जनसेवा युवा समिति द्वारा सघन स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न किया गया। रेलवे वाटिका में छायादार, फलदार एवं औधषि युक्त 51 पौधों का रोपण किये गया।
इस अवसर पर विदेश से भेजे अपने संदेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ‘परमार्थ रेल वाटिका’ में किये स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण से वहां आने वाले प्रत्येक यात्रियों एवं सैलानियों को स्वच्छता का संदेश प्राप्त होगा। हमें हमारे देश के प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना होगा क्योकि इन स्थानों से स्वच्छता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सकता है साथ ही वहां से अनेक लोगों का स्वास्थ्य भी जुड़ा होता है। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का विषय देश की गरिमा से भी जुड़ा है। स्वामी जी ने देश की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिये आगे आये इससे हमारी परम्परा भी बचेगी और पीढ़ियां भी बचेगी। उन्होने कहा कि इस पावन तीर्थ की यात्रा के पश्चात अपने अपने गांव, मोहल्ले और घरों में कम से कम एक-एक पौधे का रोपण अवश्य करे क्योंकि एक पेड़, एक दिन में इतनी आॅक्सीजन देता है कि चार लोग जिंदा रह सके। हमें आॅक्सीजन का मूल्य तब समझ में आता है जब अपना कोई अस्पताल में घन्टे के हिसाब से आॅक्सीजन ले रहा होता है। अतः अब भी समय है पर्यावरण असुंतलन और बदलते मौसम को अनुकुल बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण करे और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करे।
इस अवसर पर परमार्थ निकेतन से आचार्य दीपक शर्मा, हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, पुलकित मेहता एवं र्दीघायु भवः से स्वामी विकास, जनसेवा युवा समिति विकास विक्की, विष्णु ठाकुर, प्रदीप सिंह, सचिन कुमार, महेंद्र रावत, करण सिहं, शुभम धीमान एवं नितिन सैनी, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों एवं परमार्थ परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान सम्पन्न किया।

Post A Comment: