देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ मुस्तैदी से काम कर रही है लेकिन आबकारी विभाग चुप्पी साधे हुए है। आबकारी विभाग की यह चुप्पी यह साबित कर रही है कि कहीं न कहीं उसकी मिली भगत से तस्करी का काम हो रहा है। रविवार को भी पटेलनगर ने 600 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कीमत 50 लाख के लगभग बताई जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसे सूचना मिली कि दून बिजनेस पार्क के पास खाली प्लॉट एमडीडीए ऑफिस के ऑपोजिट मे ट्रक संख्या एचआर-65 ए 1309 कैन्टर शराब से भरा है, जो कुछ देर में शराब लेकर पहाड़ की तरफ जाने वाला है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस मुखबिर के बताए गए स्थान पर गए जहां पर ट्रक संख्या एचआर-65 ए 1309 खड़ा था। जिसमे ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।  पुलिस टीम ने प्रयास कर उन्हें पकड़ लिया। उनसे ट्रक में रखी सामग्री की तलाशी के लिए पूछा गया तो वह दोनों शकपका गये जब पुलिस टीम ने सख्ताई से पूछताछ की गयी व ट्रक को चैक किया गया तो ट्रक के पीछे प्याज के कट्टों की आड़ में ट्रक के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की 600 ( छरू सौ) पेटिया छुपी हुई थी। मौके पर ही ट्रक चालक निर्मल व कंन्डक्टर मनप्रीत को वाहन में अवैध शराब तस्करी करते हुये अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम गिरफ्तार किया गया। दोनो तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने जो शराब बरामद की उसमें पार्टी स्पेशल ’200 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्का’ व प्रीमियम लिकर विहस्की ’400 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्का’ है। 
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि साहब हम लोग पैसो के लालच में हरियाणा, यमुनानगर से सस्ते दामों मे शराब खरीद कर पहाड़ के जिलों में महंगे दामों में बेच कर अवैध शराब की तस्करी करते हैं। जिनसे हमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। यह धंधा हम पैसों के लालच में करते हैं। 
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल सतीश कुमार, चंडी प्रसाद, संजय कुमार, अनिल सैनी, सुशील कुमार व प्रदीप नौटियाल शामिल रहे। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 2500 का नगद इनाम देने की घोषणा की। 

Post A Comment: