सभी घायल नीलकंठ के दर्शन करने आए थे ऋषिकेश,09जुलाई। ऋषिकेश नरेंद्र नगर मार्ग पर स्थित ढालवाला में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने के परिणाम स्वरुप ट्रैक्टर में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त समाचार के अनुसार ऋषिकेश नरेंद्र नगर मार्ग पर स्थित सोमवार की दोपहर 1:00 बजे भद्रकाली ढालवाला में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने के परिणाम स्वरुप उसमें सवार प्रिया उम्र 7 वर्ष, धनराज उम्र 16 वर्ष ,वंश उम्र 12 वर्ष, सोनू उम्र 26 वर्ष, निशांत उम्र 10 साल, बिट्टू उम्र 40 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु लाया जाए लेकिन सभी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर इब्राहिमपुर रुड़की जिला हरिद्वार से अपने परिवार को लेकर नीलकंठ यात्रा पर आया था जो कि अचानक भद्रकाली के निकट ढालवाला में चढ़ाई पर पलट गया।


Post A Comment: