ऋषिकेश,0 9 जुलाई । सोमवार की सुबह उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब राजस्थान से आई एक बस में आग लग गई।जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ओर एक बडी   दुर्घटना होने से बचा लिया । प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को राजस्थान से 1 बस यात्रियों से भरी  सुबह 12.30 बजे करीब नटराज चौक पर पहुंची थी। कि अचानक उसमें आग लग गई, जिसका यात्रियों को पता चलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। और वह सुरक्षित स्थान के लिए दौड़ लगाने लगे इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मचारियों को दूरभाष पर दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू कर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

Post A Comment: